logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ajani Cable Stay Bridge: फंड मिलने में हुई देरी ने ब्रिज निर्माण में किया विलंब, अब दिसंबर तक पूरा होगा पहला चरण


नागपुर: नागपुर के महत्वाकांक्षी अजनी केबल-स्टे ब्रिज के पहले चरण का निर्माण कार्य अब अक्टूबर 2025 तक पूरा होता नहीं दिख रहा है। परियोजना के लिए फंड जारी होने में हुई देरी को इस विलंब का मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिससे निर्माण की गति पर सीधा असर पड़ा है। हालांकि, फंड मिलने के बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। इसके तहत अब पहले चरण अक्टूबर के बजाय दिसंबर महीने में शुरू होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MRIDC) द्वारा निर्मित यह 333 करोड़ रुपये का छह-लेन का पुल, शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब पहले केबल-स्टे ब्रिज के दिसंबर 2025 तक ही खुलने की उम्मीद है, जो मूल लक्ष्य से कम से कम दो महीने अधिक है।

क्या हैं देरी के कारण?

परियोजना में हो रही देरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे प्रमुख कारणों में से एक पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की कमी है। बताया जा रहा है कि फंड जारी होने में हो रही देरी ने निर्माण कार्य की गति को प्रभावित किया है। इसके अलावा, परियोजना के शुरुआती चरणों में कुछ डिज़ाइन अनुमोदन में भी देरी हुई, जिससे काम की शुरुआत में ही पिछड़ना पड़ा।

क्यों महत्वपूर्ण है यह ब्रिज?

यह नया पुल 125 साल पुराने ब्रिटिश-युग के अजनी पुल का स्थान लेगा, जिसे उसकी जर्जर हालत के कारण भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। नए केबल-स्टे ब्रिज को दो चरणों में बनाया जा रहा है ताकि पुराने पुल पर यातायात को बाधित किए बिना काम जारी रह सके। पहले चरण में एक तरफ का पुल पूरा होने के बाद, पुराने पुल को ध्वस्त कर दिया जाएगा और यातायात को नव निर्मित पुल पर मोड़ा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा।

काम तेजी से शुरू, पूरा होगा काम 
महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मनोज जायसवाल ने कहा कि, "ब्रिज के काम पूरा होने में कई संस्था काम कर रही है। शुरुआत में डिजाइन सहित अन्य मंजूरी मिलने में समय लगा। इसके साथ फंड मिलने में भी देरी हुई, जिससे निर्माण की गति धीमी हुई। हालांकि, अब फंड मिल रहा है और काम तेजी से किया जा रहा है। जायसवाल ने कहा कि, शुरुआत में भले देरी हुई लेकिन दिंसबर तक ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा।