logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के नसरापुर में बच्ची के शोषण और हत्या के मामले में आरोपी को सुनाई गई फांसी की सजा ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

शहर में गणतंत्र दिवस की तैयारी हुई शुरू, 26 जनवरी को जनता के लिए उपलब्ध रहेगा सीताबर्डी किला


नागपुर: जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू कर दी गयी है. कस्तूरचंद पार्क मुख्य आयोजन स्थल होगा. सुबह 9.15 बजे जिले के संरक्षक मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान फडणवीस जिले के नागरिकों को भी संबोधित करेंगे। इस संबंध में आज जिला कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर ने विभाग प्रमुखों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीताबर्डी किला 26 जनवरी को जनता के लिए उपलब्ध रहेगा। उप जिला कलेक्टर सुभाष चौधरी ने समूह को विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।