छह महीने में गिरेगी मोदी सरकार! कांग्रेस नेता नाना पटोले ने किया बड़ा दावा; नागपुर में बिजली-पानी को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस को घेरा
नागपुर: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक नाना पटोले ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। पटोले ने कहा कि, देश में जनता अब सड़को पर है और आने वाले छह महीने में मोदी सरकार गिर जायेगी। पटोले ने राहुल गांधी के दावे का हवाला देते हुए कहा कि, "दिसंबर तक की डेडलाइन हमारे नेता राहुल गांधी ने दी है। दिसंबर तक इंतजार करने के बजाय उससे पहले ही केंद्र की सरकार जा सकती है, ऐसी स्थिति बन गई है।"
रविवार को नागपुर स्थित निवास पर नाना पटोले ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान संजय राउत ने भाजपा के तीन बड़े नेता बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, आने वाले छह महीने में मोदी सरकार गिर जाएगी। राउत के दावे पर पूछे सवाल पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "छह महीने नहीं बल्कि उसके पहले ही सरक़ार जा सकती है। दिसंबर महीने की डेड लाइन हमारे नेता राहुल गांधी ने दी है। लेकिन मुझे लगता है छह महीने के पहले भी सरकार चली जाएगी ऐसी स्थिति बन गई है।"
नागपुर में बिजली-पानी आपूर्ति को लेकर सीएम को घेरा
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नागपुर जिले में पानी और बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरा। पटोले ने कहा, "महाराष्ट्र की हो या देश की सरकार वह कर्ज लेकर दिवाली मानाने वाली सरकार है। रिटायर्ड होने वाले अधिकारी को पुनः नौकरी पर रख जा रहा है। जिन अधिकारीयों ने उन्हें मदद की उन्हें अब मुख्यमंत्री नौकरी पर रख कर मदद का पुरस्कार दे रहे हैं।"
नाना ने कहा कि, "नागपुर जिले से मुख्यमंत्री आते हैं, लेकीन इस जिले की स्थिति ऐसी है कि, हफ्ते-हफ्ते तक बिजली-पानी आपूर्ति नहीं की जा रही। जब नागपुर का यह हाल है तो राज्य के अन्य हिस्सों का क्या होगा।"
admin
News Admin