logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर-भुसावल के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस, सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार


नागपुर: नागपुर से खानदेश के जलगांव जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दोनों शहरों के बीच लंबे समय से की जा रही सीधी ट्रेन की मांग को अब मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्रालय ने नागपुर और जलगांव के बीच नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इसकी घोषणा की। 

नागपुर और खानदेश के जलगांव के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में बताया कि यात्रियों की मांग और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने भुसावल और नागपुर के बीच नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नंबर 11111/11112 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी।  इस नई ट्रेन से नागपुर से जलगांव और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। रेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस सेवा से महाराष्ट्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। हालांकि, पत्र में ट्रेन के संचालन की तारीख और समय-सारणी की जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं नई ट्रेन की मंजूरी को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस नई एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के यात्रियों को रेल यात्रा की अधिक सुविधाजनक और सुगम सेवा उपलब्ध होगी।