logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर समेत पूरे विदर्भ में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, अक्टूबर में ही मई जैसी गर्मी से बेहाल हुए नागरिक; 48 घंटो में बह सकती है लू


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ से मानसून लौट चूका है। वहीं बारिश समाप्त होते ही तेज धुप ने नागरिकों को परेशान कर दिया है। हालत ऐसे हो गए हैं कि, अक्टूबर महीने में मई जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने विदर्भ सहित महाराष्ट्र के लिए अलर्ट जारी किया है, इसके तहत आने वाले 48 घंटो में विदर्भ में लू बह सकती है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

अल नीनो के कारण नागपुर सहित पुरे विदर्भ में बारिश की बड़ी टूट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार विदर्भ में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण एक तरफ जहां पानी का संकट सामने खड़ा हो गया है, वहीं दूसरी तरफ गर्मी से नागरिक परेशान हो गए हैं। मानसून लौटे अब केवल कुछ ही दिन बीते हैं। लेकिन चिलचिलाती धुप और गर्मी ने नागरिकों को पूरी तरह हलकान कर दिया है। नागपुर सहित विदर्भ में औसतन तापमान 34 डिग्री के ऊपर चल रहा है। हालत ऐसे हो गए हैं कि, नागरिकों को अक्टूबर महीने में मई के जैसी गर्मी से दोचार होना पड़ रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने विदर्भ सहित महाराष्ट्र के लिए चेतवानी जारी की है। इसके तहत आने वाले 48 घंटों में विदर्भ में लू बह सकती है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद भी तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।