logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nitin Gadkari ने प्रचार किया शुरू, दिवार लेखन से की शुरुआत


नागपुर: नागपुर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास की दीवार पर 'कहो दिल से नितिनजी फिर से' लिख कर प्रचार की शुरुआत की। 

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर सहित विदर्भ की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर नागपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रचार की शुरुआत कर दी है।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास की दिवार पर 'कहो दिल से नितिनजी फिर से' लिख कर प्रचार की आधिकारिक शुरुआत की। ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री गडकरी को टिकट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कुल मतदान का 70 प्रतिशत वोट के साथ सांसद में भेजने का लक्ष्य रखा है। 

देखें वीडियो: