logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम संजय पाटिल सेवा पदक से सम्मानित


नागपुर: राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा हो गई है। नागपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध संजय पाटिल को सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 26 जनवरी के दिन आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पदक दिया जाएगा।

राज्य पुलिस सेवा 1996 बैच के अधिकारी  संजय पाटिल बेहद साफ़ और इमानदर छवि वाले अधिकारी हैं। अपनी पुलिस अधिकारी की शुरुआत उन्होंने उपाधीक्षक के तौर पर की। पाटिल ने राज्य के कई जिलों में पुलिस के विभिन्न पदों पर काम किया है। वर्तमान में वह नागपुर शहर में अतिरिक्त आयुक्त अपराध के पद पर कार्यकर्त हैं।

पाटिल ने समाज में समन्वय और शांति बनाये रखने के लिए बहुत काम किया है। जिसके तहत  वर्ष 2015 में महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा स्थापित महात्मा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 में उन्हें डीजी प्रतीक चिन्ह से भी सम्मानित किया गया।