logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ram Mandir: बाजारों में उमड़ी भीड़; झंडे और राम दरबार की सबसे ज्यादा डिमांड


नागपुर: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नागपुरवासियों में गजब का उत्साह है। बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं। जिससे बाजारों में दिवाली जैसी भिड़ लगी हुई है। 

22 जानवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसकी लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। राम लला के आगमन को भव्य बनने के लिए नागरिक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग घर को सजाने के लिए झंडे, दिए सहित रंगोली खरीद रहे हैं। जिसके कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। सबसे ज्यादा मांग जय श्री राम लिखित झंडे और राम दरबार की हो रही है। स्तिथि ऐसे हो गई है कि, बाजारों में इनकी कमी हो गई है। 

बाजार में ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी काफी खुस है। उनका कहना है कि, एक तरह जहां भगवान राम आ रहे हैं, वहीं दुसरी तरफ़ अपने भक्तो को आर्शीवाद भी दे रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक भिड़ लगी रहती है। पहले जो झंडा 10 से 15 रूपये में बिकता था वह अब 50 रूपये में बिक रहा, लेकीन लोग बीना भाव किए हुए खरीद रहे हैं। यही हालत राम दरबार को लेकर भी है। 

नागरिक अपने आराध्य के स्वागत में कोई कमी नही रखना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि, जिस तरह हम दिवाली मानते हैं, वैसे ही 22 जनवरी को भी मनाएंगे। 

देखें वीडियो: