logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंजुमन कॉलेज में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी, कई छात्रों ने की अंतरीक्ष की सैर


नागपुर: विद्याभारती (वीआईबीएचए) की संयुक्त पहल के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा नागपुर के अंजुमन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में अंजुमन हामी-ए-इस्लाम ट्रस्ट के तहत 7 स्कूलों और 8 जूनियर कॉलेजों के 1856 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 19 मार्च हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में जियोमित्र सॉल्यूशंस एलएलपी के अतुल प्राजक्ता उपाध्याय, कॉलेज विकास समिति अध्यक्ष तनवीर मिर्जा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

दिलचस्प भाषणों और आकर्षक चर्चाओं से सीखने के लिए उत्सुक छात्रों का उत्साह बढ़ा रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अंतरिक्ष अन्वेषण में नवीनतम खोजों और सफलताओं के बारे जानकारी प्राप्त की।

छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में करियर पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करके, इसरो और शैक्षणिक संस्थान अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।