logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सुनील केदार ने ईवीएम का किया विरोध, कहा- चुनाव आयोग एक विचारधारा को कर रहा समर्थन


नागपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुनील केदार ने ईवीएम से चुनाव कराने का विरोध किया है। आगामी चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्रिका से करने की मांग करते हुए केदार ने कहा कि, देश में संविधान को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी संपन्न देश वापस मतपत्रिका पर वापस लौट रहे हैं, वहीं हम अभी भी ईवीएम पर अटकें हुए हैं। इसी के साथ केदार केंद्रीय चुनाव आयोग पर एक विचारधारा की पार्टी को समर्थन करने का आरोप भी लगाया। 

बुधवार को केदार इंडिया अगेंस्ट ईवीएम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पत्रकारों से बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। केदार ने कहा कि, दुनिया भर में तमाम देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं। जर्मनी, फ्रांस हो या जापान वहां भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं। लेकिन हमारा देश ईवीएम पर अटका हुआ है।"