logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर 10 वीं की छात्रा ने की खुदकुशी


नागपुर: मोबाइल फोन चलाने से पिता के मना करने पर, गुस्से में आकर एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम मांगली, हिंगणा निवासी अंशु शांताराम उइके (16) है। 

अंशु को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने और देखने का बहुत शौक था। दसवीं कक्षा की छात्रा होने से उसके पिता ने उसे  मोबाइल फोन का कम उपयोग करने के लिए कहा था। माता-पिता से बार-बार चेतावनी के बावजूद, अंशु अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहती थी। इसलिए पिता ने उससे मोबाइल फोन लिया और अपनी पत्नी को दे दिया। इससे अंशु नाराज हो गई। अंशु घर पर अकेली थी और इसी दौरान उसने किचन में लगे पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।  

जब परिवारजन घर लौटे तो उन्होंने अंशु को पंखे से लटका हुआ पाया। उसे हिंगना ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के कहने पर हिंगना पुलिस थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से हिंगणा परिसर में शोक की लहर है।