logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

12th Board Exam: आज से शुरू हुई परीक्षा, केन्द्रो पर सुबह से ही छात्रों की भीड़


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक द्वारा आयोजित बारहवीं बोर्ड की परीक्षा आज बुधवार से शुरू हो गई है। सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ केन्द्रो पर दिखाई देने लगी है। छात्र समय से पहले परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच रहे हैं। नागपुर विभाग में एक लाख 63 हजार 17 छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इसके लिए कुल 498 केंद्र बनायें गए हैं। वहीं नागपुर में 66, 445 छात्र शामिल होंगे। 

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा 

आज यनि 21 फ़रवरी से शुरू होने वाली परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी। इस बार बोर्ड ने दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की है। पहली शिफ्ट सुबह से 11 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम 5.10 बजे तक चलेगी। इसी के साथ बोर्ड ने छात्रों की बैठकी में भी बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत अब एक ही स्कुल, कॉलेज के छात्र आगे पीछे नहीं बैठेंगे। परीक्षा के समय नक़ल रोकने की दृष्टि से बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

देखें वीडियो: