logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सुरेश भट्ट सभागृह में हादसा, ज्यादा भीड़-भाड़ होने से एक महिला की मौत


नागपुर: शहर स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्माण श्रमिकों से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। जानकारी है कि यहां बहुत अधिक भीड़ होने कारण एक 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृत महिला का नाम मनु तुलसीराम राजपूत है। 

नागपुर के सुरेश भट सभागृह में आयोजित शिविर का लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं सुबह से ही पहुंची हुई थी। लेकिन व्यवस्था की अराजक स्थिति के चलते यह ह्रदयविदारक हादसा हुआ। 

खास बात यह है कि इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिसबल को छोड़कर सभी सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी और नेता भाग खड़े हुए। घटना के बाद शिविर को रद्द करने के ऐलान के बाद भगदड़ के सुराग को मिटाने के लिए तत्काल साफ सफाई की गई।  

भाजपा महानगर अध्यक्ष जीतेंद्र उर्फ ​​बंटी कुकड़े ने 8 से 11 मार्च तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुरेश भट्ट हॉल में सामान वितरण कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी थी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस कार्यक्रम का महिला दिवस पर उद्घाटन किया था।   

संजय बंगाले, छोटू बोरकर, किशोर वानखेड़े ने अपील की कि सभी पंजीकृत मजदूर शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठायें. उद्घाटन के दूसरे दिन वितरण सुबह 7 बजे से पहले कतारें लग गईं। 10 बजे जैसे ही दरवाजा खुला, महिलाएं अंदर जाने के लिए दौड़ पड़ीं और इसी भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत नाम की महिला की मौत हो गई।

देखें वीडियो: