logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

साथियों ने बैंड-बाजे और बग्गी में बिठाकर दी विदाई, अमितेश कुमार के छलके आंसू


नागपुर: नागपुर में सबसे लंबे समय तक पुलिस आयुक्त पद रहे अमितेश कुमार का तबादला हो गया है। राज्य सरकार ने उन्हें पुणे पुलिस का नया आयुक्त बनाया है। वहीं उनकी जगह डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल को नागपुर का नया पुलिस मुखिया बनाया गया है। कुमार के नागपुर आयुक्त के तौर पर आखिरी दिन साथियों ने जोरदार तरीके से उन्हें बिदाई थी। ढोल-नगाड़े सहित बग्गी में बिठाकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान पुलिस कर्मी रस्सी से गाड़ी को खींचते हुए दिए। अपने विदाई समरोह में बोलते हुए कुमार ने सहयोगियों सहित नागपुर की जनता को धन्यवाद किया। इस दौरान वह भावुक भी हुए।

मितेश कुमार को पुणे का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये जाने पर गुरुवार को  नागपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अमितेश कुमार ने कहा कि, "पिछले साढ़े तीन साल का कार्यकाल बहुत अच्छा गुजरा है। इसमें सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों की भागीदारी से हम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल रहे और हमें जो भी जिम्मेदारी दी गई, उससे पुलिस विभाग ने आम जनता का पूरा विश्वास हासिल किया। अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने में कई चुनौतियां आती हैं। फिर भी सबके सहयोग से हमने अच्छा काम करने का प्रयास किया है.

इस दौरान नागपुर पुलिस की ओर से एक जिप्सी को रथ के रूप में फूलो से सजाया गया था। जिस पर अमितेश कुमार सवार हुये और उस रथ को पुलिस के आला अधिकारियो ने ही खींचा। नागपुर में ये परंपरा कई सालो से चली आ रही है। इस दौरान अमितेश कुमार भावुक भी हो गए। उन्होंने भाषण के दौरान नागपुर की जनता और पुलिस स्टाफ को अपना परिवार बताया और भावुक हो गये।