logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस में उठापठक का दौर शुरू; दो का निलंबन, शिवानी वडेट्टीवार सहित 49 नेताओं को कारण बताओं नोटिस


नागपुर: विदर्भ की 10 सीटों पर मतदान समाप्त हो चूका है। चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस पार्टी में उठापटक शुरू हो गई है। चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का प्रचार नहीं करने और काम नहीं करने को लेकर अखिल भारतीय युवक कांग्रेस ने प्रदेश युवक कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार की बेटी और युवक कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिवानी वडेट्टीवार सहित 49 पदाधिकरियों को कारण नोटिस जारी किया गया है।  सबसे महत्वपूर्ण जिन्हे नोटिस जारी किया गया है, वह सभी विदर्भ से हैं। 

ग्रामीण युवक कांग्रेस अध्यक्ष को किया निलंबित 

चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम नहीं करने को लेकर पार्टी ने नागपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश कन्हेरे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कान्हेरे पर रामटेक लोकसभा सीट से उम्मीदवार श्याम बर्वे के लिए काम नहीं करने और प्रचार से दूसरी बनाने पर यह कार्रवाई की है। इसी के साथ गडचिरोली युवक कांग्रेस अध्यक्ष लॉरेन्स गेडाम को भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप लगते हुए निलंबित किया गया है।

इन नेताओं को मिला नोटिस

पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर शिवानी वडेट्टीवार, अभिषेक धवड़, पूर्व नगरसेविका और युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नेहा निकोसे, कीर्ति आकेरे, उपाध्यक्ष तनवीर मुताभी, सचिव आकाश हेटे, आकाश घाटोले समेत 49 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस कर जवाब मांगा है। 

पद से किया जा सकता है बर्खास्त

शिवानी वडेट्टीवार खुद चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में रुचि रखती थीं. लेकिन, कांग्रेस ने वहां प्रतिभा धानोरकर को उम्मीदवार बनाया. इसलिए शिवानी वडेट्टीवार परेशान हो गईं. शिकायत है कि उन्होंने पार्टी का काम नहीं किया। बताया जा रहा है कि अगर उन्होंने संतोषजनक खुलासा नहीं किया तो उन्हें यूथ कांग्रेस से बर्खास्त किया जा सकता है.