logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

UCN ने आयोजित किया ‘बिजनेस एक्सलेंस अवार्ड्स’, उत्कृष्ट कार्य कर समाज में पहचान बनाने वाले व्यावसायिकों को किया सम्मानित


नागपुर: मध्य भारत के प्रमुख BRAND UCN की ओर से 'बिजनेस एक्सलेंस अवार्ड्स' का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान से समाज में अपनी पहचान बनाने वाले व्यवसायिको को केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का आयोजन रविवार 17 दिसंबर 2023 को नागपुर के ली मेरिडियन होटल में किया गया, जहां सर्वोत्कृष्ट व्यवसायिकों का सम्मान किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. 

समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए सोनी मराठी पर प्रदर्शित "महाराष्ट्रा ची हास्य जत्रा" फेम कलाकार अरुण कदम और ओमकार राउत इनकी उपस्तिथि थी। साथ ही कार्यक्रम में UCN के डायरेक्टर्स आशुतोष काने और उनकी पत्नी मृदुला काने, अजय खामनकर और उनकी पत्नी सपना खामनकर, जगदिश पालिया और उनकी पत्नी ममता पालिया का अहम मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.  

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने उघोगपतियों से संवाद साधा साथ ही उज्वल भविष्य की शुभकामनांए दी. UCN की और से आयोजित ‘बिजनेस एक्सलेंस अवार्ड्स' में ना सिर्फ बिजनेस पर्सनालिटी का सम्मान किया गया बल्कि समाज के लिए अच्छा आदर्श स्थापित करने वाले SOCIAL WORKERS का भी सम्मान किया गया.  


अवॉर्ड में स्टैंड अप कॅामेडियन विनय तिवारी और तेजस माहुरे और उनके band ने समां बांधा और  लोगों का  मनोरंजन  किया , जिसका लोगों ने बड़े पैमाने पर आनंद उठाया. वहीं अवॉर्ड नाइट में आए अवॉर्डिस के लिए UCN की ओर से लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया था. जिसमे निराली कुकरी और बेकरी इंन्सटिट्युट से शेफ नीरज जैन, इसेंस स्कूल से बिना मेनन, और Bhagwati Electronics and Furniture से Dr निमीशा अग्रवाल ने लक्की ड्रॉ जीता. 

मुख्य  प्रायोजक

अवॉर्ड फंक्शन को और शानदार बनाने के लिए मुख्य  प्रायोजक आइकॉन सोलर, हार्वेस्टिंग द सन और सह प्रायोजक द पेंच इंटरनेशनल ने अमुल्य योगदान दिया. इसके साथ ही समारोह में एम. वज़लवार ड्राइविंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड, बॉम्बेवाला और आलीशान का सहयोग प्राप्त हुआ.वहीं अवॉर्ड नाइट में  फैमिली एंटरटेनमेंट पार्टनर - सोनी मराठी, ड्रिवन बाय उन्नति मोटर्स महिंद्रा, गिफ्ट पार्टनर  रोकड़े ज्वैलर्स, राइडिंग पार्टनर - BGAUSS अरोड़ा ऑटोटेक LLP, हेल्थ पार्टनर कार्डियन हॉस्पिटल, और लॉजिस्टिक्स पार्टनर - नव्या दिशा एक्सप्रेस रहे. 

यूसीएन की ओर से आयोजित बिजनेस एक्सलेंस अवार्ड्स का उद्देश्य विदर्भ के उघोगपतियों को एक मंच पर एकजुट करने का मौका प्रदान करना था. वहीं इस समारोह के माध्यम से उघोगपतियों को सम्मानित किया गया, साथ ही उनकी कहानियों को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया गया.