logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आसमान में बादल छाने से मौसम में बदलाव, नागपुर में कल रात और आज सुबह हुई बारिश


नागपुर: शहर में रविवार की रात और सोमवार की सुबह-सुबह बारिश हुई। मौसम ने फिर से करवट बदली है। आसमान में हल्के बादलों के छाने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने नागपुर और आसपास के जिलों के हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

इस बार अप्रैल के महीने में मौसम बार-बार अपना रंग बदल रहा है। अप्रैल की शुरुआत गर्मी के साथ हुई, लेकिन उसके बाद दूसरे सप्ताह में ही मौसम कुछ बदला की कई दिनों तक बारिश होती रही और गर्मी बिलकुल गायब ही हो गया। 

करीब सप्ताह भर ऐसे ही मौसम का मिजाज रहने के बाद जब बदल छंटे तो गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू किया और तापमान कुछ बढ़ने लगा मानो इस बात गर्मी अप्रैल के महीने में सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव आया है।  

आसमान में हल्के बादल छाने से सोमवार की सुबह मौसम काफी सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है , कंही - कंही हल्की बारिश भी हुई है। जिससे बढाती गर्मी से तत्काल थोड़ी रहत मिली है। 

देखें वीडियो: