logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अचानक पुलिस आयुक्त को अपने बीच पाकर हैरान हुए नागरिक! डॉ सिंगल ने शुरू की ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ की पहल


नागपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल ने शहर के इमामबाड़ा थाना परिसर के स्लम एरिया में जाकर लोगों से चर्चा की। आसामाजिक तत्वों का खौफ नागरिकों के मन से दूर करने के लिए ही पुलिस आयुक्त ने नागपुर शहर में इस तरह की पहल की है। साथ ही अपने सभी थानेदारों को भी उनके थाना क्षेत्रों में सभी संदिग्ध स्थानों पर पैदल मार्च कर लोगों से चर्चा करने का निर्देश दिया है।

शहर में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं का अभ्यास करने के बाद पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल ने उस पर काम करना शुरू किया है। लोगों में पुलिस के प्रति सम्मान और अपनापन पैदा करने के इरादे से डॉक्टर सिंगल ने अपने सभी अधिकारियों को कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देने के लिए कहा है। वीकेंड में सभी थानेदारों को उनके थाना क्षेत्रों में सभी संदिग्ध स्थानों पर पैदल मार्च और लोगों से चर्चा करने का निर्देश जारी किया है। 

इसी कड़ी में बीती शाम डॉक्टर सिंगल स्वयं इमामबाड़ा थाने के जाटतिरोड़ी, इंदिरा नगर और रामबाग स्थित स्लम बस्तियों में पहुंचे जहां उन्होंने नागरिकों से चर्चा की। साथ ही इस दौरान मैदान में खेल रहे बच्चों से भी चर्चा कर उनके आगे के लक्ष्य के बारे में गहनता से पूछताछ की। इन परिसरों में रहने वाले युवाओं के मन में सकारात्मक सोच पैदा करने के इरादे से पुलिस आयुक्त ने उनका मार्गदर्शन भी किया।