logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

तेज आंधी और कड़कड़ाहट के साथ बरसे बादल, गर्मी से परेशान नागरिकों को मिली राहत


नागपुर: गर्मी से परेशान नागरिकों को शुक्रवार शाम को उस समय राहत मिली जब तेज आंधी और कड़कड़ाहट के साथ बारिश हुई। आधे घंटे चली बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। ज्ञात हो कि, बीते दो दिनों से नागपुर सहित विदर्भ में जोरदार गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिर्गी सेल्सियस को पार कर गया था। 

शुक्रवार रात नागपुर समेत विदर्भ में कुछ जगहों पर बेमौसम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में कुछ बदलाव हुआ। आसमान में बादलों की लुकाछिपी होने लगी थी. रात 8 बजे के बाद हवा और बिजली चमकनी शुरू हो गई। इसके बाद कुछ मिनटों तक बारिश हुई।नागपुर सहित विदर्भ के अन्य जिलों में भी स्थिति कमोबेश ऐसी स्थिति रही। वाशिम में दोपहर के समय बारिश हुई। 

मौसम विभाग ने पहले ही विदर्भ के नागपुर, वर्धा, वाशिम, बुलढाणा, यवतमाल और अमरावती जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि कम दबाव का क्षेत्र बनने से अचानक तापमान बढ़ने से मौसम में बदलाव हुआ है. बढ़ते तापमान के बीच अचानक हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

नागपुर में तापमान पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस 
शुक्रवार को उपराजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गुरुवार के मुकाबले शहर के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं विदर्भ में सबसे गर्म जिला अकोला रहा, जहां 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। बुलढाणा और गडचिरोली जिले को छोड़कर सभी जिलों में तापमान 40 से यदा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक यही स्तिथि रहेगी। 

देखें वीडियो: