logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीएम एकनाथ शिंदे ने नागपुर में साधा चिकित्सा पेशेवरों से संवाद, डॉक्टरों की समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर के प्राइड होटल में चिकित्सा पेशेवरों से संवाद में मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। शिंदे ने कहा, “डॉक्टरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है। हमारी स्वास्थ्य प्रणाली अच्छी तरह से सुसज्जित होनी चाहिए। चाहे कितने भी सरकारी अस्पताल क्यों न हों, जनसंख्या के कारण हमें निजी अस्पतालों की आवश्यकता है।”

शिंदे ने कहा कि डॉक्टरों की मांग के अनुसार नए अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन में आने वाली दिक्कतों को कम करने सरकार काम करेगी। शिंदे ने कहा कि सरकार  अस्पतालों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस पर भी निर्णय लेगी। 

इस दौरान शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र की जनता को मुफ्त उपचार देने के लिए शुरू की गई महात्मा ज्योतिबा फुले योजना की राशि दो लाख से पांच कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा। शिंदे ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए पहले तय किए गए मापदंड हटा दिए गए हैं। अब महाराष्ट्र के सभी नागरिकों का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा।