logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अगले तीन-चार दिनों में विदर्भ में ठंड बढ़ने की संभावना, रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन


नागपुर: विदर्भ में तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह विदर्भ में कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। लेकिन पिछले दो दिनों से ऐसा लग रहा है कि ठंड के प्रकोप की शुरुआत हो गयी है। विदर्भ के प्रमुख शहरों - नागपुर, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, गोंदिया, भंडारा में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। 

अगर बात नागपुर की करें तो एक दिन में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान में भारी गिरावट के साथ रविवार 10 दिसंबर का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ है। इसी के साथ न्यूनत्तम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, विदर्भ में सबसे ठंडा शहर गोंदिया रहा जहां रात का तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके आलावा अकोला में 16.1, अमरावती में 15.3, बुलढाणा 14.2, ब्रम्हपुरी 15.0, चंद्रपुर, 13.6, गड़चिरोली 16.0, वर्धा 14.4, वाशिम 16.2 और यवतमाल में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

फिलहाल पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है. उत्तरी राज्यों में अचानक ठंड बढ़ गई है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में उतरी हवाएं चलने से विदर्भ में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।