logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सर्द हवाओं के साथ विदर्भ में लौटी ठंड, अचानक से तापमान में भारी गिरावट, नागपुर का पारा १४.६ डिग्री सेल्सियस


नागपुर: पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए हल्के बादलों के छंटने के बाद आसमान के साफ होते ही एक बार फिर से विदर्भ में ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाया है। बुधवार को नागपुर समेत पूरे विदर्भ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नागपुर में २४  घंटे में करीब ५ डिग्री तापमान कम हुआ है , जिसके बाद पारा १४.६ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जबकि विदर्भ में वाशिम जिला सबसे ठंडा रहा।  

पिछले ३-४ दिनों से नागपुर और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए थे। कभी-कभी छिटपुट बारिश भी हुई। बादलों और धुंध की वजह से ठंड से राहत थी, यहां तक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा था।  

मंगलवार को बादलों की वजह से दिन के समय का अधिकतम तापमान  सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। लेकिन जैसे ही हवा के रुख में बदलाव हुआ और आसमान साफ हुआ, वैसे ही न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की सुबह नागपुर समेत विदर्भ के सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  

२४ घंटे में ही विदर्भ के अधिकांश जिलों का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नागपुर में तो २४ घंटे में करीब ५ डिग्री तक पारा गिरा और न्यूनतम तापमान १४.६ डिग्री से दर्ज किया गया। ऐसे ही अन्य सभी जिलों का भी पारा गिरा है। जबकि पुरे विदर्भ में वाशिम जिला सबसे ठंडा रहा , यहां का पारा १०.२ डिग्री तक लुढ़का गया।  

तो वहीं, बुलढाणा का न्यूनतम तापमान ११ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अकोला , अमरावती, गडचिरोली और यवतमाल का पारा भी १३ डिग्री से कम दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक ठंड का असर रहने वाला है।