logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फिर हुई ठंड की वापसी, विदर्भ के सभी जिलों का तापमान सामान्य से नीचे हुआ दर्ज


नागपुर: नागपुर समेत पूरे विदर्भ में एक बार फिर से ठंड की वापसी हुई है। हवा के रुख में बदलाव के साथ ही ठंडी हवाओं का असर कुछ ऐसा हुआ कि शुक्रवार को विदर्भ के सभी जिलों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। नागपुर का पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया जिला रहा। गोंदिया का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इस बार मौसम के अंदाज कुछ अलग ही है।  फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में ठंड ने फिर से वापसी की है।  अचानक से हवा के रुख में बदलाव आने से पूरे विदर्भ में ही ठंड बढ़ गई  है। उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं का असर कुछ ऐसा है कि  शुक्रवार को विदर्भ के सभी जिलों का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।  

शुक्रवार को नागपुर का पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पिछले २४ घण्टे में नागपुर का न्यूनतम पारा कारोब ३ डिग्री कम हुआ ही। वैसे विदर्भ में गोंदिया , भंडारा सबसे ठंडा रहा। गोंदिया का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

कुछ यही हाल वाशिम जिले का भी रहा , वाशिम का तापमान १२.८ डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे ही वर्धा जिले का १३.५ डिग्री तो गडचिरोली का तापमान १३.४ डिग्री और चंद्रपुर का १३.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अकोला और बुलढाणा जिले में भी ठंड का असर रहा। यहां भी तापमान १४. ५ डिग्री सेल्सियस तक  गिर गया तो अमरावती का भी पारा  १४ तक लुढ़का गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले २-३ दिन हवा के साथ ठंड का अहसास होगा।