logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विकास ठाकरे हुए आउट ऑफ कवरेज! कांग्रेस छोड़ने की चर्चा हुई तेज


नागपुर: कांग्रेस को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। चव्हाण के साथ उनके समर्थक 12 विधायक भी पार्टी को बाय-बाय कर सकते हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच नागपुर शहर और जिला अध्यक्ष विकास ठाकरे भी आउट ऑफ कवरेज हो गए हैं, इसके बाद यह चर्चा शुरु हो गई है कि, क्या ठाकरे भी पार्टी छोड़ने वाले हैं?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र लिखकर कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं इस्तीफे पर बोलते हुइ चव्हाण ने कहा कि, कुछ नया करने के लिए वह कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। चर्चाओं के अनुसार वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। वहीं भाजपा उन्हें होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। 

विकास ठाकरे से नही हो रहा संपर्क 

चव्हाण साथ उनके समर्थक 12 विधायको के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चा जारी है। इसी बीच शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम नागपुर से विधायक विकास ठाकरे भी आउट ऑफ कवरेज हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा लागातार उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हो नही पा रहा है। इसके बाद से ही ठाकरे के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चा शुरु हो गई है।