logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कांग्रेस के बागी किशोर गजभिये को मिला वंचित का साथ, रामटेक लोकसभा सीट से उम्मीदवार लिया वापिस


नागपुर: रामटेक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किशोर गजभिये के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई  है। प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन अघाड़ी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार वापस लेते हुए गजभिये को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बात की घोषणा की। वंचित के उम्मदीवार वापसी से कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई हैं। 

रामटेक लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ रोचक 

नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने श्याम बर्वे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महायुति की तरफ से राजू पारवे चुनावी मैदान में ताल थोक रहे है। इसी के साथ कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर गजभिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं। आम तौर पर इस सीट पर मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकस अघाड़ी के बीच होना था। हालांकि, गजभिये के आने से मुकाबला त्रिकोणीय और रोचक हो गया है।