logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Yavatmal: बाभुलगांव यारनगांव में खेत में मिला तेंदुए का शव, इलाके में मची सनसनी


यवतमाल: बाभुलगांव तहसील में घरफल से किन्ही रोड पर यारनगांव में एक खेत के किनारे खदान में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेंदुआ मृत पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दिनेश मिरापुरे नाम के किसान की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस पाटिल प्रवीण गावंडे को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पंचनामा किया। अनुमान है कि इलाके में फैली बदबू के कारण उक्त तेंदुए की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। तेंदुए की मौत कैसे हुई, वह इस इलाके में कैसे आया, या उसे कोई शिकारी यहां लेकर आया था? ऐसे सवालों का जवाब ढूंढने की चुनौती वन विभाग के सामने है। वन विभाग की ओर से कहा गया है कि तेंदुए के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक तेंदुए को देखने के लिए दौड़ पड़े। इस क्षेत्र में संभवत: यह पहली बार तेंदुआ देखा गया है। इससे पहले सावर वन क्षेत्र के आसेगांव देवी में एक तेंदुआ मिला था।