logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला ने लिया कानून व्यवस्था व चुनावी तैयारी का जायजा


नागपुर: नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले के दौरे से लौटने के बाद राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला ने शहर पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस भवन में एक बैठक ली। कानून व्यवस्था व चुनावी तैयारी का इस दौरान उन्होंने अपने अधिकारियों की चर्चा कर उन्हें कुछ विशेष दिशा निर्देश भी दिए। शहर के संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के आदेश भी इस दौरान उन्होंने अपने अधिकारियों को  दिए।

महाराष्ट्र राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला, पुलिस दल के अपने अन्य अधिकारियों के साथ जिसमें महासंचालक अपर लॉ एंड ऑर्डर संजय सक्सेना, खुफिया विभाग के आयुक्त गिरीश जैन, नक्सली विरोधियों अभियान के संदीप पाटिल के साथ नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले के दौरे पर आए थे। 

इस दौरान उन्होंने वहां पर अपने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी की। जिसमें रश्मि शुक्ला ने नक्सलियों का नेटवर्क खत्म करने के लिए अपने अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए की गई तैयारी का भी इस दौरान उन्होंने जायजा लिया।

गडचिरोली जिले में 243 अति संवेदनशील और 458 संवेदनशील बूथ हैं। और हर बूथ  की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है ऐसे उनकी सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश महासंचालक रश्मि शुक्ला ने दिए हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की करीब 45 कंपनी तैनात की गई है जिसमें सीआरपीएफ की 30 कंपनियां और एसआरपीएफ की  17 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य में भय मुक्त और प्रभावी ढंग से चुनाव करवाने के लिए महासंचालक ने अपने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

गढ़चिरोली के दौरे को निपटने के बाद शुक्रवार को पुलिस महा संचालक नागपुर पहुंची। यहां पर भी उन्होंने पुलिस भवन में पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसमें नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, वर्धा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, भंडारा के पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी और चंद्रपुर जिले के अधिकारी भी शामिल हुए।  

देखें वीडियो: