logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिला प्रशासन 75 प्रतिशत मतदान लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार: जिलाधिकारी


नागपुर: लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी लग गई है।नागपुर के कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर ने जिले में मतदान से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी है। 

चुनाव अधिकारी और नागपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि नागपुर और रामटेक लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए प्रशासन तैयारियो में जुट गया है। नागपुर कलेक्टर एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी डॉ. विपिन इटनकर आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रणाली नागपुर के साथ-साथ रामटेक लोकसभा क्षेत्रों के लिए कम से कम 75 प्रतिशत मतदान लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है। 

इस दौरान कलेक्टर ने कहा, “सभी उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों को मीडिया प्रमाणन और नियंत्रण समिति द्वारा प्रचार साहित्य सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने बताया कि नागपुर जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम और ट्रेनिंग सीटें भी तय कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रामटेक लोकसभा क्षेत्र के मतपत्र कलमना मार्केट स्थित स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। 

देखें वीडियो: