logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maratha Reservation: सर्वे करने वाली टीम को वाहन ने उड़ाया, महिला शिक्षक हुई घायल


नागपुर: मराठा आरक्षण के लिए सर्वे करने का काम कर रही एक शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गुरवार दोपहर जोग लेआउट, प्रशांत नगर, अजनी चौराहे पर हुई। फ़िलहाल शिक्षिका की हालत स्थिर है। 

मराठा को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार ने ओबीसी सहित खुले वर्ग का आरक्षण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य भर के शिक्षकों सहित अन्य विभागों के अधिकारीयों को काम में लगाया गया है। राज्य सरकार ने तीन फ़रवरी तक यह काम पूरा करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत गुरुवार को घटना हुई, जहां अजनी परिसर में सर्वे कर रही एक टीम को दोपहिया चालक ने टक्कर मार दी। 

इस हादसे में सर्वे का काम कर रही टीम महिला टीचर घायल हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी यह हालत स्थिर है। ज्ञात हो कि, सर्वे करने वाली तमाम टीमों को मुश्किलों का सामना करना पीडीए रहा है। दो दिन पहले ऐसे ही सर्वे का काम कर रही एक टीम पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिसके एक अधिकारी घायल हो गया था।