logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंटरलॉकिंग का कार्य के चलते दर्जन भर ट्रेनें होंगी प्रभावित


नागपुर: दक्षिण मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मंडल के विजयवाड़ा - गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जाएगा। इस इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 01, 04, 08, 11, 15, 18 एवं 22 मई को कोरबा से चलने वाली ट्रेन नंबर 22647 कोरबा- कोचुवेलि एक्सप्रेस तथा विपरीत दिशा में 29 अप्रैल, 02, 06, 09, 13, 16 एवं 20 मई, को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

यह ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 

  • 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखाट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाड़ा- रायगढ़-टीटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर खाना होगी। 
  • 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा-रायगढ़- टीटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी। 
  • 02, 09 एवं 16 मई, को विशाखापट्टनम से चलने वाली 20803 विशाखापट्टनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा-रायगढ़ टीटलागढ़-रायपुर- नागपुर होकर रवाना होगी। 
  • 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई को गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा-रायगढ़-टीटलागढ़-रायपुर- नागपुर होकर रवाना होगी।
  • 28 अप्रैल 05 एवं 19 मई को पूरी से चलने वाली 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम- विजयवाड़ा-रायगढ़-टीटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
  •  01, 08 एवं 15 मई, को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम- वियजयवाड़ा-रायगढ़-टीटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
  • 29 अप्रैल, 03, 06, 10, 17 एवं 20 मई, 2024 को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा-रायगढ़ टीटलागढ़-रायपुर- नागपुर होकर रवाना होगी।
  • 28 अप्रैल, 01, 05, 08, 15 एवं 19 मई, 2024 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापट्टनम- विजयवाड़ा-रायगढ़-टीटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।