logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डॉ स्वप्निल डी नीला ने मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभाला


नागपुर: भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2011 बैच के अधिकारी डॉ. स्वप्निल धनराज नीला ने 1 जनवरी, 2024 को मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभाला है। वह महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक से मेडिकल स्नातक हैं। उन्होंने डॉ. शिवराज मानसपुरे का स्थान लिया है।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभालने से पहले डॉ. स्वप्निल धनराज नीला मध्य रेल के पुणे मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। 

उन्होंने मध्य रेल पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, भुसावल मंडल ,मंडल परिचालन प्रबंधक (प्रभारी), भुसावल मंडल; मंडल परिचालन प्रबंधक, मुंबई मंडल; क्षेत्रीय प्रबंधक, भुसावल मंडल और सहायक परिचालन प्रबंधक (माल), भुसावल मंडल जैसे विभिन्न पदों पर काम किया है।

उन्हें 2019 में राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें 2016 में महाप्रबंधक का पुरस्कार भी मिला है। उन्हें वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ आईआरटीएस व्यावसायिक पुरस्कार भी मिला है।