logo_banner
Breaking
  • ⁕ Amravati: समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा: चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

डॉ स्वप्निल डी. नीला ने मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभाला


नागपुर: भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2011 बैच के अधिकारी डॉ. स्वप्निल धनराज नीला ने 1 जनवरी, 2024 को मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभाला है। वह महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक से मेडिकल स्नातक हैं। उन्होंने डॉ. शिवराज मानसपुरे का स्थान लिया है।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभालने से पहले डॉ. स्वप्निल धनराज नीला मध्य रेल के पुणे मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने मध्य रेल पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, भुसावल मंडल ,मंडल परिचालन प्रबंधक  (प्रभारी), भुसावल मंडल; मंडल परिचालन प्रबंधक, मुंबई मंडल; क्षेत्रीय प्रबंधक, भुसावल मंडल और सहायक परिचालन प्रबंधक (माल), भुसावल मंडल जैसे विभिन्न पदों पर काम किया है।

उन्हें 2019 में राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें 2016 में महाप्रबंधक का पुरस्कार भी मिला है। उन्हें वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ आईआरटीएस व्यावसायिक पुरस्कार भी मिला है।