logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नामांकन की हुई शुरुआत; पहले दिन रामटेक से 23 और नागपुर से 43 लोगों ने ख़रीदे नामांकन पत्र; एक ने भरा पर्चा


नागपुर: चुनाव आयोग ने बुधवार को पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के तहत नागपुर और रामटेक लोकसभा सीटों पर नामांकन भी शुरू हो गया। पहले दिन नागपुर और रामटेक सीट से क्रमशः 43 और 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान नागपुर लोकसभा सीट से एक उम्मदीवार ने पर्चा भी दाखिल किया। 

चुनाव आयोग ने विदर्भ की 10 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व विदर्भ की चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया-भंडारा, नागपुर और रामटेक लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल और वर्धा, अमरावती, अकोला, यवतमाल-वाशिम और बुलढाणा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होने हैं। पहले चरण के लिए बुधवार को आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन नागपुर लोकसभा सीट से 43 लोगों ने 82 नामांकन पत्र ख़रीदे, वहीं रामटेक लोकसभा सीट पर पत्र खरीदें वालों की संख्या 23 रही।

नागपुर से गडकरी, रामटेक पर तय नहीं?

भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरा है। वहीं रामटेक लोकसभा सीट पर अभी तक तय नहीं हो पाया है कि, महायुति के तहत इस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। यही हाल कांग्रेस का भी दिखाई दे रहा है। भाजपा ने जहां नागपुर सीट पर उम्मीदवार उतर दिया है। लेकिन कांग्रेस अब  तक यह तय नहीं कर पाई है कि, नागपुर से कौन होगा या रामटेक से किसे चुनावी मैदान में उतरा जाए।