logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आवारा जानवरों का नागरिकों में खौफ, मवेशी के हमले से एक महिला की मौत, गणेश पेठ थाने का घेराव


नागपुर: नागपुर के कॉटन मार्केट सब्जी मंडी में आवारा मवेशी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला नेमाबाई अशोक वंजारी बताई जा रही है जो कि सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करती थी। महिला की आवारा मवेशी के हमले में हुई मौत के बाद गुरुवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया और गुसाये लोगो ने गणेश पेठ थाने का घेराव कर सब्जी मण्डी में घूम रहे आवारा जानवरो पर तुरन्त उचित कार्रवाई करने और पीडित परिवार को आर्थिक मदद दिये जाने जैसे अपनी विभिन्न मागों का निवेदन पुलिस सौंपा।

नागपुर शहर में इन दिनों सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों की वजह से नागरिक परेशान हो गए हैं। आए दिन लोग इन जानवरों के चलते हादसों की शिकार हो रहे हैं।बावजूद  इसके महानगरपालिका इन आवारा जानवरों पर कोई भी ठोस प्रभावी करवाई करती हुई दिखाई नहीं दे रही है.आवारा मवेशी के हमले से नागपुर के कॉटन मार्केट सब्जी मंडी में काम करने वाली एक महिला शिकार हो गई थी जिसकी इलाज के दौरान मेयो अस्पताल में मौत हो गई ।नेमाबाई 42 वर्ष की थी और पारडी परिसर में रहती  थी।परिवार में पति और उसके दो छोटे बच्चे हैं ।

नेमाबाई कॉटन मार्केट स्थित सब्जी मंडी में हमाली का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी ।मंगलवार तड़के वह अपने काम पर आई थी इस दौरान आवारा मवेशी ने सिंग से उठाकर नेमाबाई को जमीन पर पटक दिया। 

इस हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें लगी और उन्हें गंभीर घायल अवस्था में मेयो अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार को महिला की मौत के बाद वहां काम करने वाले लोगों का गुस्सा भड़क गया और वे सभी गणेश पेठ थाने पहुंचे जहां परिजनों ने आवारा जानवरों पर तुरंत ठोस कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने का निवेदन पुलिस को सौंपा।

आवारा जानवरों पर कार्रवाई करने का अधिकार एनएमसी का होता है। ऐसे में पुलिस ने थाने में आए लोगों का निवेदन लिया है और यथा शीघ्र पीड़ित परिवार को मदद मुहिया करवाने और इन जानवरों पर उचित कार्रवाई करने के लिए महानगरपालिका के अधिकारियों को कहा है।

देखें वीडियो: