logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुरानी पेंशन योजना के अनुसार कर्मचारियों की वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा कायम रखी जायेगी: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे


नागपुर: पुरानी पेंशन के मामले में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन योजना के अनुसार रखी जाएगी।  

शिंदे ने विधानसभा में कहा कि आगामी बजट सत्र में इस सिद्धांत के अनुरूप निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन योजना के अनुसार रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार इस मूल सिद्धांत पर कायम है।  

इस संबंध में एक बयान के माध्यम से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, “राज्य में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी समन्वय संगठनों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन को लेकर सरकार द्वारा पूर्व में नियुक्त सुबोध कुमार कमेटी की रिपोर्ट सरकार को मिल गयी है। इस बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारी-कर्मचारी संघ की मांगों पर महत्वपूर्ण सकारात्मक निर्णय लिये गये हैं।”

पुरानी पेंशन योजना को लेकर हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विधायक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सरकार संगठन की मांगों के प्रति सकारात्मक है और संगठन द्वारा शुरू की गई हड़ताल को शीघ्र वापस लिया जाए और आम लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।