logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, दीक्षा भूमि और हेडगेवार स्मृति मंदिर में किए दर्शन


नागपुर: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दीक्षा भूमि और हेडगेवार स्मृति मंदिर में दर्शन किये। नागपुर पर लैंड होने के बाद जयशंकर सबसे पहले दीक्षा भूमि पहुंचे उसके बाद रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर पहुंचे। 

विदेश मंत्री जयशंकर मंथन के व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा लेने नागपुर पहुंचे। नागपुर पहुंचते ही सबसे पहले विदेश मंत्री दीक्षा भूमि पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन लिया। यहाँ जयशंकर काफी देर तक रुके और परिसर का भ्रमण भी किया और पदाधिकारियों से चर्चा भी की। 

इसके बाद जयशंकर रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर पहुंचे। जहा उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक गुरु गोलवलकर की समाधि के दर्शन भी किये। इसके बाद उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। जयशंकर का अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे ने स्वागत किया।