logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित विदर्भ के चार जिले वायु गुणवत्ता में रहे फेल, एयर कॉलिटी लीडरशिप वर्कशाप में बड़ा खुलासा


नागपुर: एयर क्वालिटी लीडरशिप वर्कशॉप में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसके तहत 2011 से 2015 की अवधि के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर नागपुर सहित विदर्भ के चार जिले वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे। इन जिलों में नागपुर, चंद्रपुर, अकोला और अमरावती हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को आयोजित कार्यशाल में डॉ. सरोज कुमार साहू, डाॅ. गुफरान बेग ने दी। विदर्भ के चार जिलों के साथ राज्य के 18 जिले भी शामिल है।

राज्य के ये जिले भी सबसे ज्यादा प्रदूषित 

राज्य के अठारह शहर मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद, जालना, कोल्हापुर, लातूर, जलगांव, बदलापुर, सोलापुर, सांगली, नासिक और उल्हास नगर शामिल हैं। 

नागपुर में सबसे ज्यादा प्रदुषण

हालांकि नागपुर शहर से उत्सर्जन चंद्रपुर और अमरावती की तुलना में अधिक है, नागपुर में इन दो शहरों की तुलना में काफी बड़ा क्षेत्र है। नागपुर में पीएम 10 का उत्सर्जन भार चंद्रपुर (78 गीगा ग्राम प्रति वर्ष) और अमरावती (53 गीगा ग्राम प्रति वर्ष) की तुलना में प्रति वर्ष 105 गीगा ग्राम अनुमानित है।

प्रदुषण के यह है कारण

नागपुर शहर में 213 बड़े और मध्यम उद्यम पंजीकृत हैं। नागपुर शहर के आसपास के क्षेत्र में चार हजार 856 मेगावाट कोयला आधारित बिजली उत्पादन परियोजनाएं हैं। नागपुर में अन्य दो शहरों की तुलना में अधिक जनसंख्या और वाहनों का यातायात है। नागपुर में लगभग पंद्रह लाख पंजीकृत वाहन सड़कों पर चलते हैं। कोयले से चलने वाले थर्मल पावर प्लांट किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में अधिक पीएम -10 उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। पार्टिकुलेट मैटर को हवा में उड़ने वाली सड़क की धूल, निर्माण विध्वंस, शहरी ठोस अपशिष्ट जलाने और आवासीय क्षेत्रों के माध्यम से हवा में छोड़ा जाता है।

थर्मल प्लांट के कारण ज्यादा प्रदुषण

ताप विद्युत उत्पादन क्षेत्र (34 प्रतिशत) नागपुर शहर में सबसे अधिक पीएम 10 उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। हवा में उड़ने वाली धूल (21 प्रतिशत) और असंगठित क्षेत्र (16 प्रतिशत)। निर्माण क्षेत्र (9 प्रतिशत) और शहरी ठोस अपशिष्ट भस्मीकरण (पांच प्रतिशत) अन्य क्षेत्रों की तुलना में असंगठित क्षेत्र में पीएम 10 उत्सर्जन में योगदान करते हैं। जबकि आवासीय क्षेत्र में, झुग्गी-झोपड़ी के रसोइयों (सात प्रतिशत) और रेहड़ी-पटरी वालों (चार प्रतिशत) की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।

नागपुर के बाद चंद्रपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित

चंद्रपुर राज्य के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक के रूप में जाना जाता है। चंद्रपुर में 178 पंजीकृत मध्यम और बड़े उद्यम हैं। चंद्रपुर जिले में लगभग चार हजार 780 मेगावाट कोयला आधारित ताप विद्युत उत्पादन संयंत्र हैं।

यह भी पढ़ें:

  • पीएफआई का नागपुर शहर में कोई वजूद नहीं और न ही उससे जुड़ा एलर्ट पुलिस को मिला फिर भी वायटल इंस्टॉलेशन की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर-सीपी
  • विदर्भ विकास महामंडल का होगा गठन कैबिनेट ने लिए निर्णय