logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: खापरखेडा के बीना संगम घाट पर चाकूबाजी; एक की मौत, एक घायल


नागपुर: नागपुर के खापरखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत  बिना संगम नदी घाट परिसर में बीती शाम चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। खापरखेड़ा पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे  के दौरान 33 वर्षीय पीली नदी निवासी  आशिष रोशन गोंडाणे अपने दो मित्रों, सचिन पुनीमहेश मिश्रा और सुशीलकुमार मोतीराम गेडाम  के साथ बिना संगम नदी घाट पर पिकनिक के लिए पहुंचे थे। इनमें से सचिन मिश्रा करीब 3:30 बजे वहां से चला गया।

शाम करीब  6 बजे के बीच वहां तीन से चार अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। उनमें से एक ने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर मांगा। लाइटर देने के बाद जब आशिष ने उसे वापस मांगा, तो उसी व्यक्ति ने अचानक उसके सीने और पेट पर चाकू से वार कर दिया। दूसरे आरोपी ने सुशीलकुमार गेडाम पर उसकी पीठ पर चाकू से हमला किया।घटना के बाद घायल सुशीलकुमार ने तुरंत अपने मित्र सचिन मिश्रा को फोन कर जानकारी दी।

सचिन मिश्रा ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आशिष गोंडाणे को आशा हॉस्पिटल, कामठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सुशील गेडाम को परिजनों ने मॅक्स हॉस्पिटल, मानकापूर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की प्राथमिक जांच जारी है और अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है और हत्त्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।