logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

हार से बौखलाई भाजपा ने सुनील केदार से लिया बदला, सदस्य्ता रद्द होने पर वडेट्टीवार ने लगाया आरोप


नागपुर: नागपुर जिला मध्य बैंक घोटाले (NDCCB Scam) में दोषी करार होने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सुनील केदार (Sunil Kedar) की विधायकी रद्द कर दी है। वहीं इस आदेश के बाद कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वड्डेटीवर (Vijay Vadettiwar) ने भाजपा पर केदार से बदला लेने का आरोप लगाया है।

सोमवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकरो से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "सुनील केदार ने ग्रामीण क्षेत्रों  में भाजपा को बुरी हार दिखाई है। जिला परिषद हो, विधानसभा का चुनाव हो या अन्य चुनाव हो केदार ने भाजपा को पटखनी दी है। इसी का बदला भाजपा उनसे ले रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "2015 में भाजपा विधायक सुधीर पारवे का मामला हो या बच्चू कडु का मामला हो। उस समय ऐसा कोई निर्णय क्यों नहीं लिया गया। जब तक अदालत से रोक तक वह विधायक बने रहे।"