logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिले में शुरू हुआ गांव चलो अभियान, देवेंद्र फडणवीस बोले- हमारे लिए हर मतदाता महत्वपूर्ण


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी दार को तेज करने का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत भाजपा के तमाम बड़े नेता देशभर के जितने भी गांव हैं वहां जायेंगे और एक रात गुजरेंगे। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य में अभियान की शुरुआत करते हुए काटोल दौरे पर पहुंचे हैं। जहां वह पारडसिंगा में एक गांव में रात गुजरेंगे। 

वहीं अभियान पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि, "हमारी पार्टी ने देश के सभी सात लाख गांव तक पहुंच बनाने के लिए गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत आज मैं काटोल पंहुचा हूँ। जहां पारडसिंगा में एक रात गुजरूंगा। उन्होंने कहा, "इस अभियान के माध्यम से जनहित के कार्यक्रम, उद्घाटन कार्यक्रम सहित लाभार्थी कार्यक्रम किये जाएंगे। इसी के साथ पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम भी किया जाएगा।"

ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हर मतदाता जरुरी होता है। फिर चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण। इस अभियान के माध्यम से हम उनतक पहुचंगे और प्रधानमंत्री मोदी सन्देश उन्हें बताएँगे।"

देखें वीडियो: