logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं की टटोली नब्ज, इटारसी-नागपुर खंड का किया व्यापक निरीक्षण


नागपुर: मध्य रेल के महाप्रबंधक राम करण यादव ने इटारसी-नागपुर खंड का व्यापक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण इटारसी नागपुर खंड के भीतर विभिन्न स्थानों पर यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और परिचालन दक्षता के मूल्यांकन पर केंद्रित था। 

इटारसी-घोड़ाडोंगरी के बीच विंडो ट्रेलिंग का निरीक्षण

अपनी यात्रा के दौरान, यादव ने इटारसी-घोड़ाडोंगरी के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण से शुरुआत करते हुए प्रमुख क्षेत्रों की सावधानीपूर्वक जांच की। यहां उन्होंने निर्वाध और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बुनियादी ढांचे के विकास का आकलन किया। घोड़ाडोंगरी स्टेशन की गहन जांच के साथ निरीक्षण जारी रहा, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं और सेवा की गुणवत्ता की नब्ज टटोली।

विधायकों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा

यात्री सेवाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, अमृत परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। यादव बैतूल स्टेशन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने स्टेशन कार्यालयों और स्टेशन का प्रथमदर्शी परिसर सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने क्षेत्र में रेलवे सेवाओं को सुधारने के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संसद सदस्यों और विधायकों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की। निरीक्षण आमला स्टेशन पर जारी रहा, जहां यात्री सेवाओं में सुधार को प्राथमिकता दी और अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की बारीकी से निगरानी की।

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया

आगे के निरीक्षणों में कू लॉबी, रविंग रूम और दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण (एआरएमई) शामिल थे। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्होंने इटारसी और नगपुर के बीच तीसरी लाइन परियोजना पर ध्यान केंद्रित किया। यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए तैयार है। नरखेड़-नागपुर के बीच विंडो ट्रेलिंग और चल रहे नागपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया।