logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: राज्यपाल रमेश बैस ने किया गोरेवाड़ा वन्यजीव अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा


नागपुर: राज्यपाल रमेश बैस ने आज महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र वन विकास निगम की ओर से गोरेवाड़ा में चलाए जा रहे वन्यजीव अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इस दौरे के दौरान राज्यपाल ने बाघ और तेंदुआ इकाई के साथ-साथ प्रयोगशाला और अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

इस केंद्र के माध्यम से मानव वन्यजीव संघर्ष में फंसे वन्यजीव, अनाथ और घायल जानवरों का इलाज और पुनर्वास किया जाता है। यह महाराष्ट्र का एकमात्र ऐसा केंद्र है। इस केंद्र में 32 तेंदुए और 24 बाघ हैं, जबकि कई अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतुओं का इलाज यहां किया जा रहा है।

वन्यजीवों की सुरक्षा, उनका उपचार, उपचार के बाद उनका पुनर्वास, जंगली जानवरों को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों पर शोध करने के साथ-साथ लोगों में वन्यजीवों के प्रति सहानुभूति पैदा करने के लिए इस केंद्र के माध्यम से जन जागरूकता पैदा की जाती है। राज्यपाल रमेश बैस ने वन्य जीव अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने वन्य जीवन के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता के लिए पूरी टीम की सराहना की।