logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यह युवा वरिष्ठ नेतृत्व का मसला नहीं है,यह आंतरिक लोकतंत्र का मामला है-मुत्तेमवार


नागपुर- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.इस मुक़ाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में है.थरूर रविवार को वर्धा में है और शनिवार को नागपुर का दौरा कर चुके है.लगभग 25 साल बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता तर्क दे रहे है की यह पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाता है.थरूर के नागपुर दौरे के दौरान पार्टी के सिर्फ एकमात्र नेता आशीष देशमुख दिखाई दिए जबकि अन्य नेता नदारद थे.इस चुनाव को युवा और वरिष्ठ नेतृत्व के तौर पर भी देखा जा रहा है.लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक पार्टी की प्रमुख तथा ताकतवर इकाई एआयसीसी मेंबर रहे विलास मुत्तेमवार का कहना है की इस चुनाव को युवा और वरिष्ठ के मसले के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।लोकतांत्रित तरीक़े से जो चुनाव हो रहा है उसका सभी कांग्रेस जन स्वागत कर रहे है.मुत्तेमवार ने कहां की उनकी जानकारी में 1997 के बाद अध्यक्ष पद के लिए इस तरह का चुनाव हो रहा है.सोनिया गांधी ने जो नया लोकतांत्रिक प्रयोग किया है वह स्वागतयोग्य है.चुनाव में खड़गे और थरूर दोनों मतदाताओं के बीच जायेंगे। मतदाता ही तय करेंगे की किसे जिताना है.