logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ramtek: पुनः जीवित हुई 103 वर्षीय महिला, अंतिम संस्कार के बीच फैली खुशी


नागपुर: जिले के रामटेक तहसील में 103 वर्षीय वृद्ध महिला गंगाबाई सावजी साखरे के मृत घोषित होने के बाद अचानक जीवित लौट आने की खबर सामने आई है। मृत घोषित वृद्धा के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच उनकी जान लौटने से परिवार और आसपास के लोग हैरान और प्रसन्न रह गए। वहीं यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई है। 

रामटेक तहसील के चारगांव निवासी गंगाबाई सावजी साखरे, जो आंबेडकर वार्ड में अपनी पुत्री के साथ रहती थीं, 12 जनवरी को शाम 5 बजे सभी अंग निष्क्रिय होने के कारण मृत घोषित कर दी गई थीं। परिवार ने 13 जनवरी को अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। घर के सामने पंडाल लगाया गया और अंतिम संस्कार की सभी सामग्री भी जुटा ली गई थी। 

इसी बीच 12 जनवरी की शाम 7 बजे, गंगाबाई के शरीर में हलचल महसूस हुई और थोड़ी ही देर में वे पुनः जीवित हो गईं। इस चमत्कारी घटना के बाद परिवार और पड़ोसियों में खुशी और आश्चर्य का माहौल फैल गया। परिवार ने जब उनसे पूछा कि अचानक ऐसा क्या हुआ था, तो वृद्ध महिला ने हंसते हुए कहा, “मैं भगवान से छुट्टी लेकर आई हूं।” यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और गंगाबाई सावजी साखरे का पुनः जीवित होना लोगों द्वारा चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है।