logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, गिट्टीखदान इलाके में तनाव


नागपुर: शहर के गिट्टीखदान परिसर में आज उस वक्त राजनीतिक तनाव देखने को मिला, जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। घटना उस समय हुई, जब पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे अपने जन्मदिन के अवसर पर एक निकटवर्ती कार्यकर्ता के घर मिलने पहुंचे थे।

कुतुबशाह नगर इलाके में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उनका आरोप था कि प्रचार अवधि समाप्त होने के बावजूद बावनकुळे वहां पहुंचे, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी आमने-सामने बहस हो गई। 

दरअसल, बीती रात गिट्टीखदान क्षेत्र में भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, जिससे पहले ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। इसी पृष्ठभूमि में आज की घटना ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद ठाकुर ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर प्रतिबंध के बावजूद प्रचार करने का आरोप लगाया।

वहीं, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने स्पष्ट किया कि वे प्रचार के लिए नहीं, बल्कि अपने एक निकटवर्ती कार्यकर्ता के घर जन्मदिन के अवसर पर भेंट देने गए थे। उन्होंने कहा कि इसका चुनाव प्रचार से कोई संबंध नहीं है।