logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव: मतदान के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया की पूरी, पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों की ओर रवाना


नागपुर: महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं। गुरुवार, 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शहरभर में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। बुधवार सुबह से ही शहर के विभिन्न संकलन केंद्रों (Distribution Centers) पर भारी गहमागहमी देखी गई, जहाँ से पोलिंग पार्टियां ईवीएम (EVM) और अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार, 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शहर भर में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इस बार का चुनाव बेहद व्यापक है, जहाँ शहर के 38 वार्डों में मतदान कराया जाना है। इनमें से 37 वार्ड चार सदस्यीय हैं, जबकि एक वार्ड तीन सदस्यीय रखा गया है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए कुल 151 कॉर्पोरेटरों का चयन किया जाएगा। चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने 16,000 कर्मचारियों की विशाल फौज तैनात की है, वहीं सुरक्षा की कमान 5,000 पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।

मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार शहर के कुल 24,83,112 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 12,26,690 पुरुष, 12,56,166 महिला और 256 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए पूरे शहर में 3,004 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने 321 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है, जहाँ अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।