logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधायक निवास में मिली शराब की बोतले, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल


नागपुर: राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र समाप्त हुए दो दिन हो गए हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों के अपने अपने स्थान वापस जाने के बाद सभी आवासों सहित निवास स्थान की सफाई का काम शुरू है। इसी बीच विधायक निवास में सफाई के दौरान शराब की बोतलें बरामद हुई है। यह बोतले बिल्डिंग क्रमांक 3 से मिली है। वहीं अब यह सवाल उठाने लगा है कि, इतनी संवेदनशील जगह और कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद बोतले कैसे पहुंची?

बिल्डिंग नंबर 3 में सफाई के दौरान देखा गया कि प्लास्टिक के टब में बोतलें जमा थी। साथ ही बिल्डिंग नंबर 3 के पीछे शराब की खाली बोतलें और पानी की बोतलें मिलीं। यह पूछे जाने पर कि किस कमरे में शराब की बोतलें मिली हैं, एक सफाई कर्मचारी ने कहा कि मुझे नहीं पता। हम कमरे में पानी की बोतलें और अन्य सामान इकट्ठा करते हैं जबकि महिला सफाईकर्मी कमरे की सफाई करती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा सवाल

नागपुर में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विधान भवन, रवि भवन, विधायक निवास को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है. बिना पास के कोई भी इस जगह में प्रवेश नहीं कर सकता है। पिछले कुछ सालों में विधायक आवासों में जनप्रतिनिधियों से ज्यादा कार्यकर्ता, सुरक्षा गार्ड और निजी सचिवों का आना-जाना लगा रहता है। अब चूंकि इस इलाके में शराब की बोतलें मिल रही हैं तो सवाल उठ रहा है कि ये बोतलें विधायक निवास इलाके में कैसे आती हैं और इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 

प्रशासन देरहा गोल मोल जवाब 

विधायक आवास में विधायकों के अलावा काफी लोग आते हैं। यहां तरह-तरह के वाहन खड़े किए जाते हैं। इसलिए विधायक आवास के प्रबंधन ने आशंका जताई कि किसी ने शराब पीकर यहां बोतलें फेंकी होंगी। विधायक आवास के सफाई कर्मचारियों व चौकीदार से भी जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कमरों व एरिया में सफाई के दौरान यह मिला है।