logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Loksabha Election: पहले चरण की अधिसूचना जारी, विदर्भ की पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान


नागपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पहले चरण (First Phase) की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ उम्मदीवारों द्वारा नामांकन भरने की शुरुआत भी हो गई है। पहले चरण में विदर्भ की पांच लोकसभा सीट नागपुर, चंद्रपुर, गडचिरोली, रामटेक और गोंदिया-भंडारा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। 

भाजपा ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे

पहले चरण की पांच सीटों मे से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतर दिए हैं। इसके तहत नागपुर लोकसभा से केंद्रीय नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) का नाम शामिल है। वहीं गडचिरोली और भंडारा-गोंदिया सीट पर अभी भी नामों पर चर्चा जारी है।

कांग्रेस से भी नामों पर चर्चा जारी 

भाजपा के बाद कांग्रेस भी उम्मदीवारों के नाम का चर्चा कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को बैठक भी की। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने विदर्भ की पांच सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने अमरावती सीट से बलवंत वानखेड़े, नागपुर से विकास ठाकरे, रामटेक से राजू पारवे, गड़चिरोली से डॉक्टर नामदेव उसेंडी को टिकट मिलना तय हो गया है। वहीं चंद्रपुर सीट से प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेटीवार और विधायक प्रतिभा धनोरकर में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है।

पहले चरण की पूरी प्रक्रिया:

  • अधिसूचना जारी: 20 मार्च 
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 27 मार्च 
  • नाम वापसी की तारीख: 30 मार्च 
  • मतदान: 19 अप्रैल 2024