logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नई सूची जारी, नागपुर से विकास ठाकरे तो रामटेक से रश्मि बर्वे को बनाया उम्मीदवार


नागपुर: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इसके तहत नागपुर लोकसभा सीट से विधायक विकास ठाकरे और रामटेक लोकसभा सीट से रश्मि बर्वे उम्मीदवार बनाया है। शनिवार आधी रात को कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसी के साथ कांग्रेस ने गोंदिया भंडारा लोकसभा सीट से डॉक्टर प्रशांत पडोले और गड़चिरोली से डॉक्टर नामदेव किरसान प्रत्याशी होंगे।

ज्ञात हो कि, आज घोषित हुई विदर्भ की चार सीटों पर पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। हालांकि, पार्टी ने अभी तक चंद्रपुर सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नही की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वेडेटिवर और वरोरा विधायक प्रतिभा धनोरकर दोनो नेता लगातार सीट पर अपना दावा कर रहे हैं।

26 मार्च को नामांकन करेंगे ठाकरे-बर्वे 

उम्मीदवारी घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी के दोनों उम्मीदवार विकास ठाकरे और रश्मि बर्वे के समर्थकों में जश्न का माहौल है। समर्थक परखे फोड़कर खुशी मना रहे हैं। आगमी 26 मार्च को अपना नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले दोनों उम्मीदवार संविधान चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालेंगे।

विदर्भ की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित

कांग्रेस ने विदर्भ की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलन कर चुकी है। आज घोषित नाम के पहले कांग्रेस ने तिसरी सूची में अमरावती लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। कांग्रेस ने विधायक बलवंत वानखेड़े को चुनाव में उतारा है।