logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MARD ने किया हड़ताल पर जाने का ऐलान, मानधन की मांग को लेकर फिर करेंगे आंदोलन


नागपुर: मानधन के मुद्दे पर राज्य के निवासी डॉक्टर फिर एक बार आंदोलन पर जाने की तैयारी में हैं. निवासी डॉक्टरों की संस्था मार्ड ने गुरुवार से आंदोलन पर जाने का ऐलान किया है. अपने इस आंदोलन में मार्ड ने निजी मेडिकल कॉलेज के निवासी डॉक्टरों के मानधन का भी सवाल उठाया है. 

कुछ दिनों पूर्व भी मार्ड ने मानधन के ही साथ अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया था. लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार से चर्चा के बाद आंदोलन को वापस ले लिए गया था. अब तक मांगों को लेकर सरकार द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं होने की वजह से गुरुवार से फिर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. 

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ इस बार के आंदोलन में मार्ड ने निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के मानधन का विषय उठाया है. मार्ड के मुताबिक निजी मेडिकल कॉलेजों के निवासी डॉक्टरों को नियमो के तहत मानधन मिलना चाहिए. 

देखें वीडियो: